Saturday, October 10, 2026
Homeअपना शहरकानपुर कैटर्स एसोसिएशन के विराट महासम्मेलन में संगठन की एकता एवं सदस्य...

कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के विराट महासम्मेलन में संगठन की एकता एवं सदस्य हित पर जोर समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के विराट महासम्मेलन में संगठन की एकता एवं सदस्य हित पर जोर

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। कानपुर कैटर्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइंस में विराट महासम्मेलन, द्विवार्षिक आम सभा एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कैटरिंग व्यवसायियों एवं संगठन के सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में कैटरिंग व्यवसाय की वर्तमान चुनौतियों, सदस्य हित, भुगतान संबंधी समस्याओं, स्टाफ, सप्लाई, कैटरिंग वाहनों, प्रशासनिक समन्वय तथा व्यवसाय को आधुनिक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आम सभा में FSSAI, GST, Hygiene, Fire Safety, Staff Training एवं Digital Technology को कैटरिंग व्यवसाय की बदलती आवश्यकताओं के रूप में रेखांकित किया गया। साथ ही सामूहिक खरीद, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, डिजिटल सुविधाओं तथा सदस्यों के लिए बेहतर सहयोग एवं समाधान तंत्र विकसित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह

समारोह के दूसरे चरण में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, अनुशासन, पारदर्शिता, सेवा भावना एवं सदस्य हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक सुरेश गुप्ता चेयरमैन लाला त्रिवेदी मुख्य सलाहकार नितिन टंडन अजय सरावगी मैं कोहली उप चेयरमैन अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी, महामंत्री श्री अभिषेक तिवारी जी, कोषाध्यक्ष श्री शिवनाथ कश्यप जी नरेंद्र शर्मा तिरंगा एवं संयुक्त सचिव श्री गोपाल जी तिवारी जी* सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू (वऊआ महाराज), गौरव गुप्ता, सदन झा (मीडिया प्रभारी), संजू यादव, रोबिन वर्मा, प्रियांशु गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में सतीश महाना जी, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा, सांसद श्री रमेश अवस्थी तथा महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय सलिल बिश्नोई विधायक शिवकुमार बेरिया पूर्व मंत्री सहित गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की भूमिका, संगठनात्मक एकता तथा व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित एवं सम्मानजनक स्वरूप देने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से सामने आया कि—

> “व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन संगठन के मंच पर हम सभी एक-दूसरे की ताकत हैं।”

एसोसिएशन ने भविष्य में KCA को केवल एक संगठन के रूप में नहीं, बल्कि कैटरिंग व्यवसायियों के लिए एक मजबूत *Business Network* के रूप में विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया।

*“सदस्य की समस्या हमारी समस्या होगी और सदस्य का सम्मान हमारी प्राथमिकता होगी।”वही कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ—“एक मंच • एक संगठन • एक संकल्प”“संगठन सर्वोपरि • सदस्य सर्वोपरि”कानपुर कैटर्स एसोसिएशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments