अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर दक्षिण ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जनाब अनस उस्मानी का किया भव्य स्वागत

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर दक्षिण ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जनाब अनस उस्मानी का किया भव्य स्वागत आप को बताते चलें दिनांक 10,10,2026 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर दक्षिण द्वारा पंडित होटल के सामने एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जनाब अनस उस्मानी जी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। वही इस स्वागत समारोह का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक मो. क़सीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वही कार्यक्रम में मुस्लिम एवं सिख समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द व एकजुटता की मिसाल पेश की। इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष कमलजीत सिंह बग्गा, इक़बाल कौर, अक़ील अहमद, खालिद रशीद, शोएब खान, अर्शर्रदीन ख़ान, उस्मान, नौशाद, शेरू, मुजाहिद और शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।







