स्कूल चलो अभियान ‘ के तहत शहर की विभिन्न संस्थाओं ने संयुक्त रूप से 120 बच्चों को वितरित की शिक्षा सामग्री

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _स्कूल चलो अभियान ‘ के तहत शहर की विभिन्न संस्थाओं ने संयुक्त रूप से 120 बच्चों को वितरित की शिक्षा सामग्री आप को बताते चलें दिनांक 5,4,2026 दिन रविवार को प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए गए ‘ स्कूल चलो अभियान ‘ के तहत कानपुर शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने इस अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकजुट होकर *शाइनिंग कानपुर* द्वारा आयोजित इस सामाजिक कार्यक्रम में एक मंच पर आकर आज कानपुर के राजपुरवा स्थित अंबेडकर पार्क के संडे ओपन स्कूल में करीब 120 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री (स्कूल बैग, कॉपी – किताब, पेंसिल, पेन, रबर, पेंसिल बॉक्स, टिफिन बॉक्स, चिप्स, चॉकलेट आदि) वितरित की गई ।

कार्यक्रम में शाइनिंग कानपुर के संस्थापक सदस्यों ने बताया कि शहर में बहुत सारी सामाजिक संस्थाएं हैं जो जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रही हैं। अतः जल्द ही कुछ बड़े सामाजिक कार्य करने के उद्देश्य से शहर की कुछ प्रमुख संस्थाओं ने एकमत और एकजुट होकर नियमित रूप से ऐसे नेक कार्यों को करने की आज शपथ ली।
शिक्षा सामग्री वितरण करने में प्रमुख रूप से शाइनिंग कानपुर के साथ गोल्डन क्लब, अनहद फाइनेंशियल सर्विसेज, वी फाउंडेशन, हुस्न फाउंडेशन व पावन गंगा सेवा समिति के सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडवोकेट अनूप निगम, डॉ स्मिता श्रीवास्तव, अनुज मोहित निगम, डॉ विनीता श्रीवास्तव, भावना पूरी , श्री गोपाल तुलसियाँन, डॉ पारुल गोयल , दिनेश वार्ष्णेय, प्रमोद गुप्ता, सुनीता वार्ष्णेय, हार्दिक अग्रवाल, सुमन निगम , स्नेहलता श्रीवास्तव, माधुरी निगम, अशोक कुमार, हर्ष माथुर, कंचन रानी ,दीपेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, गीता गुप्ता,अनिल गुप्ता, आनंद, अनिकेत आदि उपस्थित रहे।





