Wednesday, April 1, 2026
Homeअपना शहरनवरात्र के पावन दिनों में मातारानी का विशाल जागरण हुआ संपन्न ...

नवरात्र के पावन दिनों में मातारानी का विशाल जागरण हुआ संपन्न समय व्यूज समाचार सेवा

नवरात्र के पावन दिनों में मातारानी का विशाल जागरण हुआ संपन्न


समय व्यूज समाचार सेवा

कानपुर,नवरात्र के पावन दिनों में मातारानी का विशाल जागरण हुआ संपन्न आप को बताते चलें कल्याणपुर आवास विकास के सत्यम बिहार में प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा माता रानी के विशाल जागरण में बिल्हौर से अतुल सांवरे झांकी ग्रुप सहित सुंदर भजनों के साथ बारी बारी से सभी कलाकारो ने एक अहम रोल अदा करा साथ ही हजारों श्रद्धालु मातारानी के भजनों में थिरकते नज़र आए वहीं एक एक करके गायक कलाकारों ने अपने भक्तों का सुंदर भजनों के द्वारा मन मोह लिया। कल्याणपुर आवास विकास सत्यम विहार में क्षेत्र वासियों ने अतुल सांवरे झांकी ग्रुप का शुक्रिया अदा किया है।

जागरण पार्टी के गायकों ने मां मुरादे पूरी कर दें हलवा बाटूंगी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, शेर पर सवार होके आई मां शेरावाली आदि भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के बीच में भगवान गणेश, मां दुर्गा, काली मां, राधा कृष्ण, जय वीर हनुमान, खाटू श्याम, शंकर पार्वती आदि की मनमोहक झांकियां रही। सुबह माता रानी की कथा हुई उसके बाद माता रानी का पूजन कर अंकित चौधरी ने अपने परिवार सहित कन्याओं को भोग लगाया। आरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ। इस मौके पर आईपीएस डॉक्टर सुमेद मिलिंद जाधव, कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पनकी रोड चौकी प्रभारी विपिन मौर्य, राजेश्वरी चौधरी प्राची देवी, नैतिक चौधरी, ममता कुशवाहा, आस्था कुशवाहा आकांशा खुशवाहा पीयूष कुशवाहा,अनिता कुशवाहा ,अंकित कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार चेतन गुप्ता ,शुभम चौधरी, सुनील कश्यप आदि सभी भक्तगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments