17 जून को निकाली जाएगी वीर शिरोमणि क्षत्रिय हिंदू सम्राट महाराणा प्रताप जी की स्वाभिमान शौर्य यात्रा मुख्य अतिथि के रूप में दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) होगे

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_17 जून को निकाली जाएगी वीर शिरोमणि क्षत्रिय हिंदू सम्राट महाराणा प्रताप जी की स्वाभिमान शौर्य यात्रा मुख्य अतिथि के रूप में दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) होगे आपको बताते चलें दिनांक 10,5,2026 दिन रविवार को एक नौबस्ता थाना क्षेत्र जागृति बैंक्विट हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आने वाली 17 जून को वीर शिरोमणि क्षत्रिय हिंदू सम्राट महाराणा प्रताप जी की स्वाभिमान शौर्य यात्रा के बारे में चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से रहे डॉ यू एस सिंह, अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया, विभु ठाकुर, योगेश सिंह चौहान,संजय भदौरिया, सूरज सिंह,रणवीर सिंह वही डॉक्टर यू एस सिंह जी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि यह हमारे निजी गेस्ट हाउस जागृति बैंक्विट हॉल में एक समिति बैठक है यहां रामादेवी से कल्याणपुर तक के लोग आए हुए हैं और इसका मुख्य उद्देश्य है यह जो 17 जून को भव्य यात्रा निकालने जा रहे हैं उसका स्वरूप कैसे दिया जाए साथ ही कहा कि सभी समाज के लोगों को इस वार्ता के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है वही प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सभी लोग इस यात्रा को अपने-अपने हिसाब से भव्य बनाने का कार्य करेंगे साथ ही कहा कि इस यात्रा को लेकर सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाएगा वही विभु ठाकुर ने कहा कि कहां की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं वीर छत्रपति शाहूजी महाराज बेशक यह हमारे भगवान नहीं है पर जो मंदिरों में भगवान बैठे हैं वह इन्हीं की वजह से बैठे हैं साथी बताया डॉ यू एस सिंह ने बताया कि इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) आ रहे हैं
![]()





