Monday, May 18, 2026
Homeअपना शहरश्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया के तत्वाधान में...

श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया के तत्वाधान में कर रही है संगठन विस्तार

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया के तत्वाधान में कर रही है संगठन विस्तार आपको बताते चलें दिनांक 17,5,2026 दिन रविवार को श्री राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर कानपुर जिला अध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया ने श्याम नगर से अलंकार सिंह को जिला उपाध्यक्ष कानपुर उत्तर की जिम्मेदारी देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की बात कहते हुए उन्हें मानोनयन पत्र सौंपा साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की वही बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अलंकार सिंह को पुष्प हार पहनकर गर्म जोशी से उत्साह वर्धन किया इस मौके पर वरिष्ठ जनों ने श्री राजपूत करणी सेवा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी पद ग्रहण करते हुए अलंकार सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य संपूर्ण समाज का उत्थान करना है साथ ही संगठन को आगे बढ़ाना है वही कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी गौ रक्षा करणी सेना पंकज सिंह राजावत ने सभी सदस्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग के हित एवं गौ रक्षा में निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया वहीं इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया,प्रदेश प्रभारी गौ रक्षा करणी सेना पंकज सिंह राजावत ,हिमांशु सिंह भदौरिया,अरुण सिंह जिला कोषाध्यक्ष, उपांशु सिंह भदौरिया जिला सचिव,अलंकार सिंह ,शिवम सिंह राजावत ,अरविंद सिंह ,विवेक सिंह ,राजकुमार सिंह, हरिओम सिंह, तरुण सिंह ,गोपाल बाजपेयी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments