Sunday, August 2, 2026
Homeअपना शहरटर्फ अरेना का हुआ भव्य उद्घाटन समय व्यूज गौरव प्रजापति

टर्फ अरेना का हुआ भव्य उद्घाटन समय व्यूज गौरव प्रजापति

टर्फ अरेना का हुआ भव्य उद्घाटन

समय व्यूज गौरव प्रजापति


कानपुर। टर्फ अरेना क्या हुआ भव्य उद्घाटन आप को बताते चलें दिनांक 2,8,2026 दिन रविवार को किदवई नगर स्थित जंगली देवी मंदिर के समीप टर्फ अरेना प्रांगण में आपको क्रिकेट वॉलीबॉल के साथ-साथ विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस कराई जाएगी ताकि आप एक बेहतर खिलाड़ी बनकर सामने आ सके।
टर्फ अरेना का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद ओनर सौरभ बाजपेई मोनिका बाजपेई देवांश बाजपेई शरद बाजपेई हर्ष वाजपेई रेनू बाजपेई ने फूलों का गुलदस्ता लेकर किया।
इस मौके पर मोनिका वाजपेई ने बताया कि शहर के बच्चों को अंदर की छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर निकालने के लिए यह नया प्लेटफार्म तैयार किया गया है जहां पर कुशल ट्रेनर एवं कोच उन्हें प्रशिक्षित करेंगे ताकि वह बेहतर खिलाड़ी बनकर शहर व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिवराम सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए जहां सरकार खेलो इंडिया के नाम पर योजनाएं चल रही है और ऐसे लोग जो खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं उनको भी प्रोत्साहन देने के लिए वह प्रदेश सरकार से सिफारिश करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी निखरकर सामने आए और देश प्रदेश में अपना नाम रोशन कर सकें।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी अमित बाजपेई ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलो इंडिया की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जो नया प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसमें शहर के खिलाड़ियों एवं युवा युवतियों को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेनू बाजपेई शैलू दुबे विक्रम पंडित अभिषेक अग्रवाल ओमप्रकाश बाजपेई अशोक वाजपेई आदि उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments