Tuesday, August 11, 2026
Homeअपना शहरबर्रा मंडल में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा...

बर्रा मंडल में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र समय व्यूज गौरव प्रजापति

बर्रा मंडल में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र


समय व्यूज गौरव प्रजापति


कानपुर। बर्रा मंडल में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र आप को बताते चलें दिनांक 11,8,2026 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बर्रा मंडल द्वारा आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक, क्षेत्रवासी एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वही तिरंगा पदयात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राम

किशोर साहू जी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी, जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी, जिला महामंत्री श्री जसविंदर सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह परिहार जी, जिला उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र जी, श्री पवन दीक्षित जी एवं जिला मंत्री श्री लाल बहादुर जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वही पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह

और तिरंगे के प्रति सम्मान का वातावरण देखने को मिला। वही इस अवसर पर बर्रा मंडल के सभी पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी तथा राष्ट्रप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। वही मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह परिहार जी ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हम सभी को देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments