एक लाख रूपए का सौमित्र दुबे विद्वत शिखर सम्मान-2026 हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _एक लाख रूपए का सौमित्र दुबे विद्वत शिखर सम्मान-2026 हुआ संपन्न आप को बताते चलें दिनांक 23/08/2026, दिन रविवार को गुजैनी, स्थित दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन, में पुष्पांजलि सभागार में ’76वें राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन’ का भव्य आयोजन सौमित्र दुबे फाउन्डेशन कानपुर द्वारा किया गया। वही इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष पंडित श्
के.ए. दुबे पद्मेश जी ने ज्योतिष महासम्मेलन समारोह के मुख्य

अतिथि माननीय श्री दिनेश शर्मा जी (सांसद राज्यसभा, पूर्व उपमुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार) का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत सम्मान किया। विद्यालय के सचिव सिद्धार्थ दुबे ने विशिष्ट अतिथि मयूर महेश्वरी (प्रबंध निदेशक (MD), उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) को स्मृति चिह्न एवं उत्तरीय भेंट की। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती एकता दुबे ने श्रीमती रितू महेश्वरी (सचिव-चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) को स्मृति चिह्न एवं उत्तरीय भेंट की।तदुपरांत विद्यालय के संस्थापक श्री के.ए. दुबे पद्मेश ने श्री यमुना प्रसाद (डी.आई.जी. कानपुर रेंज) को स्मृति चिह्न एवं उत्तरीय भेंट की वही मुख्य अतिथि ने अपने कर कमलों से वैदिक सनातन परंपरानुसार अज्ञानतिमिर नाशक एवं ज्ञान के प्रकाश

पुंज दीप को प्रज्ज्वलितकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसी क्रम में विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वही मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष पंडित के.ए. दुबे पद्मेश जी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ‘एक लाख रूपए का सौमित्र दुबे विद्वत शिखर सम्मान-2026’ से डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, आचार्य राहुल राज, डॉ. घनश्याम ठाकुर को प्रदान किया एवं कार्यक्रम में देश-विदेश से आए हुए 138 ज्योतिषियों को सम्मानित किया। 1लाख रुपए अवार्ड से डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, आचार्य राहुल राज, डॉ. घनश्याम ठाकुर। लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड से वही आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा, प्रोफेसर पवन सिन्हा, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय, कैप्टेन लेखराज शर्मा, आचार्य अमरेश मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव, शुभेश शर्मन, वास्तु विद् अंकिता झुनझुनवाला, पंकज त्रिवेदी उपमन्यु, आर.के. शर्मा, डॉ. मनीष वर्मा, श्रीमती विभा पाण्डेय, महामण्डलेश्वर श्री कृष्ण दास।
सुमित्रा दुबे से आचार्य अविनाश राय, आचार्य आनंद पाण्डेय, ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना, ज्योतिषाचार्य शिवम गौतम, पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिर्विद विभा शर्मा, आचार्य अतुल कुमार, श्री अजय मिश्रा, श्री अमरदीप अवस्थी, एस्ट्रो अनू दी, श्री समर्थ बाजपेई, श्रीमती ज्योत्स्ना शर्मा, श्रीमती अर्चना त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य प्रतिभा दीक्षित, श्री आकाश कुमार द्विवेदी, पूजा तिवारी एड्वोकेट वही इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक के.ए. दुबे पद्मेश, प्रथम महिला श्रीमती पुष्पलता दुबे, सचिव सिद्धार्थ दुबे, आचार्य विदुर पांडेय, निदेशिका श्रीमती एकता दुबे, श्रीमती अपर्णा दुबे, प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्स्ना मिश्रा, प्रधानाचार्या (हंसपुरम् शाखा), प्रधानाचार्या (किड्स शाखा), शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()





