Monday, September 7, 2026
Homeअपना शहरजनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) युवा की कानपुर जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार ...

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) युवा की कानपुर जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार समय व्यूज गौरव प्रजापति

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) युवा की कानपुर जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

समय व्यूज गौरव प्रजापति


कानपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) युवा की कानपुर जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार आप को बताते चलें दिनांक 7,9,2026 दिन सोमवार को जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) युवा के प्रदेश सचिव देवराज सिंह चंदेल एवं कानपुर युवा के जिला अध्यक्ष श्री अनिकेत अवस्थी की उपस्थिति एवं नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से कानपुर जिला युवा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। वही जिला अध्यक्ष अनिकेत अवस्थी के नेतृत्व में कानपुर जनपद में संगठन द्वारा लगातार सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा पार्टी की

विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कार्यकारिणी द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नए एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकार अभय प्रताप सिंह — जिला उपाध्यक्ष,अजय सिंह भदौरिया — उप सचिव,शिवम सक्सेना — उप सचिव,करण निषाद — सचिव,अनमोल सैनी — सचिव,कार्तिकेय पांडेय — उप सचिव,अनुभव पालीवाल — उप सचिव,भुवनेश मिश्रा — कोषाध्यक्ष वही इस अवसर पर प्रदेश सचिव देवराज सिंह चंदेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के बीच रहकर कार्य करने का आह्वान किया। वही जिला अध्यक्ष अनिकेत अवस्थी ने कहा कि कानपुर में युवाओं का लगातार संगठन से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की विचारधारा को युवाओं का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान जारी रहेगा।साथ ही उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करें और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments