कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल सेवा समिति द्वारा धूमधाम से किया गया कन्हैया की छठी उत्सव कार्यक्रम एवं वितरित किया गया कढ़ी चावल

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल सेवा समिति द्वारा धूमधाम से किया गया कन्हैया की छठी उत्सव कार्यक्रम एवं वितरित किया गया कढ़ी चावल आप को बताते चलें दिनांक 9,9,2026 दिन बुधवार को स्वरूप नगर स्थित कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल सेवा समिति द्वारा कन्हैया की छठी उत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया साथ ही वितरित किया गया कढ़ी चावल एवं दही बड़ा वही बाबा महाकाल सेवा

समिति रजि. के अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र जी से बात करने पर बताया कि बाबा महाकाल यज्ञ सेवा समिति रजिस्टर्ड के बैनर तले कान्हा की छठी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया जिसमें सुंदर-सुंदर भजनों की वर्षा करते हुए मुकेश म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भजनों की वर्षा की गई एवं बाबा महाकाल यज्ञ सेवा समिति के

पदाधिकारियों ने कढ़ी चावल दही बड़ा प्रसाद का वितरण कराया जो कि मध्यान्ह से लेकर रात्रि बेला पर्यंत भक्तों ने प्रसाद पाया, जिसमें मुख्य रूप से रहे मानसी सिंह चंदेल सुभित चंदेल, ऋषभ मिश्रा सत्यम तिवारी, संस्कृत भारती के विस्तारक देवेश जी,पवन मिश्रा नेहा मिश्रा कोषाध्यक्ष दीपा निगम ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री आदि भक्त उपस्थित रहे वही कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने छठी का प्रसाद भगवान कन्हैया की छठी का प्रसाद चखा






