Wednesday, September 9, 2026
Homeअपना शहरकानपुर में गूंजा 'झंडा ऊंचा रहे हमारा': नानाराव पार्क में भारतीय रक्षक...

कानपुर में गूंजा ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’: नानाराव पार्क में भारतीय रक्षक पार्टी ने अमर शहीदों को किया भावुक नमन, उमड़ा जनसैलाब समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर में गूंजा ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’: नानाराव पार्क में भारतीय रक्षक पार्टी ने अमर शहीदों को किया भावुक नमन, उमड़ा जनसैलाब


समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_कानपुर में गूंजा ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’: नानाराव पार्क में भारतीय रक्षक पार्टी ने अमर शहीदों को किया भावुक नमन, उमड़ा जनसैलाब आप को बताते चलें दिनांक 9,9,2025 दिन बुधवार को भारतीय रक्षक पार्टी की ओर से देश के अमर शहीदों और राष्ट्रनायकों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नानाराव पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के नागरिकों ने एकत्र होकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। वही कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और अमर डांडा गीत के सामूहिक गान के साथ की गई। इस दौरान नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कानपुर के गौरव श्यामलाल गुप्त ‘पारषद’ जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पारषद जी के लिखे गीत “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा ने देश की आजादी की लड़ाई में लोगों के भीतर देशभक्ति का नया जोश भरा था, जो आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। वही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नानाराव पार्क का इतिहास देश के स्वाधीनता संग्राम से गहरा जुड़ा रहा है। इस ऐतिहासिक स्थान पर आकर अमर क्रांतिकारियों और श्यामलाल ‘पारषद’ जी जैसी महान विभूतियों को याद करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षक पार्टी इन महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और जन-सेवा के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ संरक्षक सर्वेश कुमार पांडे “निन्त्री”, राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रूद्र सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला और राष्ट्रीय सचिव डॉ० कुलदीप मिश्रा मौजूद रहे। उनके अलावा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अनुज पांडे, सुजीत एवं सैकड़ो स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments