भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम कानपुर आगमन पर नौबस्ता चौराहे पर उतरा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, अर्पित अवस्थी के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत


समय व्यूज गौरव प्रजापति


कानपुर। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम कानपुर आगमन पर नौबस्ता चौराहे पर उतरा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, अर्पित अवस्थी के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत आप को बताते चलें दिनांक 4,8,2026 दिन मंगलवार को
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम बार कानपुर आगमन पर भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्पित अवस्थी ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उनका ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में नौबस्ता चौराहा पूरी तरह से

भगवामय नजर आया। हजारों की संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के साथ डॉ. रोहित मिश्रा का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से जोरदार अभिनंदन किया।कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्पित अवस्थी ने कहा कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठन को

धरातल पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। वही संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में

मुख्य रूप से उपस्थित रहे दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह अर्पित अवस्थी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो उ.प्र.)लकी शुक्ला सुधांशु तिवारी विक्रम पंडित पारस अवस्थी अंकित शर्मा अंकित

अवस्थी अनिल बाजपेई एडवोकेट वही स्वागत के दौरान क्षेत्र के हजारों युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
![]()





