Saturday, August 15, 2026
Homeअपना शहरप्रांजुल हॉस्पिटल के तत्वाधान में निकाली गई विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा...

प्रांजुल हॉस्पिटल के तत्वाधान में निकाली गई विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा समय व्यूज सुरेंद सोनी

प्रांजुल हॉस्पिटल के तत्वाधान में निकाली गई विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा

समय व्यूज सुरेंद सोनी

कानपुर_प्रांजुल हॉस्पिटल के तत्वाधान में निकाली गई विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा आप को बताते चलें दिनांक 14,8,2026 दिन बृहस्पतिवार को बिनौर क्रासिंग से प्रांजुल हॉस्पिटल के तत्वाधान में

विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो रथ एवं मोटरसाइकिल एवं कारो द्वारा निकाली गई जिसमें हजारों युवाओं महिलाओं एवं बच्चों एवं बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया वहीं हाथ में तिरंगा लिए वंदे मातरम भारत माता की जय जय श्री राम

के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा वही यात्रा बिनौर क्रॉसिंग से सीढ़ी इटारा चौकी तक निकली गई । वही यात्रा में शामिल लोगों के चेहरों पर देश के प्रति सम्मान और दिल में मातृभूमि के लिए गर्व साफ नजर आया। जिसमें मुख्य रूप से रहे मे डॉ. हिमांशू

(प्रांजुल भैया )संचालक प्रांजुल हॉस्पिटल कल्याणपुर एवं भावी प्रत्याशी जिला पंचायत क्षेत्र कठारा मुख्य अथिति -जीतू यादव (बुंदेली गायक ), सचिन राघव (गौरक्षक सेवा दल ), विभू ठाकुर
राम प्रसाद,आदित्य कुरील, एडवोकेट सुधांशु प्रांजुल, निर्देश यादव

आशू मिश्रा,दीपक कुमार,विपिन सागर, अंकित सिंह चौहान,शिवा राजपूत, गोपाल सिंह, हितेश दिवाकर, मुन्ना लाल आदि मुख्य रहे वहीं प्रांजुल हॉस्पिटल संचालक एवं कार्यक्रम आयोजक प्रांजुल भैया एवं मुख्य अतिथि पर आए विभु ठाकुर सचिन राघव ने बताया कि

यह जो विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसका मुख्य उद्देश्य देश के हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति का जुनून पैदा करना है साथ ही कहा कि तिरंगा सिर्फ हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के

गौरव, एकता और वीरों के बलिदान का प्रतीक है। इसे सम्मान के साथ थामना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। वही 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी संकल्प लें कि तिरंगे की गरिमा और देश की एकता को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments